You are currently viewing Diet Chart For Diabetes Patient

Diet Chart For Diabetes Patient

By Dr. Umeshwar Pandey, HOD, LPS Institute of Cardiology

डायबिटिक डाइट (मधुमेह आहार चार्ट)
इन चीज़ों को अपने आहार में शामिल करें :-
1 साबुत अनाज जैसे जई, चना, बेसन और अन्य उच्च फाइबर खाद्य पदार्थ लेना चाहिए
2 बादाम भिगो के खाना चाहिए
3 अंकुरित अनाज (sprouts) का प्रयोग करें
4 सभी सब्ज़ियों में कम से कम तेल का प्रयोग करें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों ज़्यादा से ज़्यादा खाएं
5 इसके साथ शुगर के मरीज़ को प्रोटीन अच्छी मात्रा में व उच्च गुणवत्ता वाला लेना चाहिए, इसके लिए दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली,सोयाबीन आदि का सेवन ज़्यादा करना चाहिए
6 मधुमेह पीड़ित को नियमित रुप से डबल टोन्ड दूध का ही इस्तेमाल करना चाहिए। गाय का दूध भी सेवन कर सकते हैं।
7 छिलका युक्त भुना हुआ चना, मूंग, आदि अंकुरित अनाज, सूप और सलाद इत्यादि का भरपूर इस्तेमाल करें। दही और छाछ का सेवन करें।
8 जामुन, अमरुद, सेब, तरबूज़,संतरा, पपीता, नाशपाती, अनार का प्रयोग करें।
9 मछली को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
10 उच्च फाइबर सब्ज़ियों जैसे – मटर, सेम, ब्रॉकली, पालक, पत्तेदार सब्ज़ियां अपने आहार में शामिल करें।
11 रिफाइंड तेल का प्रयोग न करें, किसी भी ब्रांड का सिर्फ mustard oil (सरसों का तेल) का प्रयोग करें।

Leave a Reply